NRRMS MTS Vacancy: राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती कुल 19,324 पदों पर आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) समेत अन्य के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी भर्ती के लिए आवेदन 29 जनवरी से शुरू है जबकि अंतिम तिथि 20 फरवरी तक है।
इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) समेत अन्य के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि संपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध करवाई गई है।
NRRMS MTS Vacancy 2025
| Recruitment Organization | राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी (NRRMS) |
| Post Name | MTS and Various Posts |
| Total Vacancies | 19324 |
| Apply Last Date | 20 February 2025 |
| Category | Govt Jobs |
| Official Website | nrrmsvacancy.in |
राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी भर्ती आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹350 आवेदन शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को ₹250 आवेदन शुल्क देना होगा. अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू: 29 जनवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2025
राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी भर्ती आयु सीमा
राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है. इसमें आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी भर्ती शैक्षणिक योग्यता
राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए। इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। और इसकी जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में देख सकते है.
राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी भर्ती चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण और कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी भर्ती आवेदन प्रक्रिया
चरण 1 : सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
चरण 2 : आवेदन करने का सीधा लिंक हमने नीचे उपलब्ध करवा दिया है।
चरण 3 : आवेदन लिंक को ओपन करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
चरण 4 : अब यहाँ आपसे मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को भरना है और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
चरण 5 : इसके बाद अब दिए गए मोड के माध्यम से आपको आवेदन फॉर्म शुल्क का भुगतान करना है।
चरण 6 : आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग आदि माध्यम से किया जा सकता है।
चरण 7 : अब आपको आवदेन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
NRRMS MTS Vacancy Check
ऑफिशियल नोटिफिकेशन – Bihar | Uttar Pradesh